बीकानेर। शहर के बंगलानगर क्षेत्र में 4 लाख 60 हजार रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस के अनुसार, परिवादी पेमाराम कुम्हार पुत्र द्वारकाप्रसाद निवासी रोशनीघर, बंगला नगर ने शिकायत में अपने बेटो जयविशन और हुकमचंद पर आरोप लगाया कि 16 अगस्त 2026 से अब तक उनके बेटों ने धोखाधड़ी कर उनसे 4.60 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 316(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।




















