बीकानेर। युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में व्यक्ति ने रिपोर्ट देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 6 अक्टूबर को आरोपी कुलदीप निवासी नागौर उसकी बेटी को ले गया। परिवादी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




















