बीकानेर। शहर में हर तरफ कचरे के ढेर नजर आ रहे है। इसी बीच घर-घर कचरा संग्रहण के वाहन के भी सुचारू नहीं हो पाने से नाराज कांग्रेसी पार्षद लगातार आक्रोश में है। कल कांग्रेसी पार्षदों ने निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। जिसके बाद आज मंगलवार सुबह-सुबह ही कांग्रेसी पार्षदों का एक दल डंपिग यार्ड पहुंच गया। जहां पर कांग्रेसी पार्षदों ने डंपिग यार्ड पर वाहनों को रोक लिया। ट्रेक्टर और टेक्यिों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेसी पार्षदों की मांग है कि जनता लगातार परेशान हो रही है।
शहर में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है। ऐसे में व्यवस्था कब सुधरेगी। लगातार आमजन भी परेशान हो रहा है। कांग्रेसी पार्षदों के दल में शामिल पार्षदों ने बताया कि आमजन गंदगी के बीच रहने को मजबूर है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा हमने कल भी प्रदर्शन किया लेकिन एक घंटे के इंतजार के बाद भी कोई अधिकारी बात करने तक नहीं पहुंचा। सरकार




















