बीकानेर 09/10/2026 सेवा परम धर्म छोटी काशी की परम्परा रही है । पंजाबी बिरादरी सेवा ट्रस्ट (PBST) के नेशनल अध्यक्ष श्री रामचंद्र पोपली के नेतृत्व में राजस्थान की अध्यक्ष विजय मुंगिया द्वारा रानी बाजार स्थित अपना घर आश्रम में अल्पाहार ( फल फ्रूट और चाय) वितरण किया गया। राजस्थान अध्यक्ष विजय मुंगिया कहा कि जरूरतमंद की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का काम है इस तरह का कार्य जैसे अल्पाहार,भोजन की व्यवस्था और उनकी जरूरत का सामान सेवा आश्रम,अनाथ आश्रम,वृद्ध आश्रम और जहां भी जरूरत हो वहां करते रहना चाहिए। इससे मन को बहुत शांति और सुकून मिलता है । इस कार्यक्रम में किशोर मुंगिया, तनुज मुंगिया,अलका ,नेहा , मंजू भूपेंद्र और नरेंद्र उपस्थित रहे। अपना घर आश्रम जहां विमंदित निराश्रित प्रभु जन निवास करते है उनके साथ बिताए गए कुछ पल उनके चेहरे की मुस्कान बन जाते है । उनको खुश देख कर मन प्रसन्न हो जाता है । विजय मुंगिया ने अपना घर आश्रम के सेवादारों का इस काम के लिए आभार व्यक्त किया ।




















