बीकानेर। करोड़ों रूपए के सोने के जेवरात हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में पीडि़त पक्ष ने रिपोर्ट देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। नई लाईन गंगाशहर में रहने वाले किसनलाल सोनी ने रिपोर्ट देते हुए कांता सिरजा, नवीन निवासी हेदराबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 अप्रैल 2026 से 2 अक्टूबर 2026 के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपित हेदराबाद के है और उसके परिचित है। परिवादी ने बताया कि आरोपित ने बइमानीपूर्वक धोखाधड़ी के आश्य से उसके साथ करोड़ों की गड़बड़ी की। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे 3 करोड़ 28 लाख रूपए के स्वर्णाभूषण हड़प कर स्वय को सदोष लाभ व परिवादी को हानि कारित की। परिवादी ने बताया कि आरोपी से कई बार संपर्क किया गया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




















