बीकानेर। क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालते हुए धोखाधड़ी कर पैसे निकालने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में वल्लभ गार्डन निवासी मो. आदिल खान ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना के-17 वल्लभ गार्डन बीकानेर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि अज्ञात आरोपी ने उसके क्रेडिट कार्ड का दुरूपयोग किया। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके क्रेडिट कार्ड का दुरूपयोग करते हुए उसके क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालते हुए उसके साथ धोखाधड़ की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




















