राजस्थान में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत अर्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर 2026 से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित होंगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम पारी का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पारी का समय दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।





















