humarabikaner.com
  • बीकानेर
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • कार्यक्रम
  • राजनीति
  • धर्म
    Wednesday, October 14, 2026
    Advertisement
    • Login
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    humarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    बीकानेर पार्षद चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में वार्डों की टिकट हुई फाइनल? किसके नाम पर लगी मुहर, पहली टिकट लिस्ट….

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    August 24, 2026
    in बीकानेर
    बीकानेर पार्षद चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में वार्डों की टिकट हुई फाइनल? किसके नाम पर लगी मुहर, पहली टिकट लिस्ट….
    5.1k
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026: टिकट के लिए घमासान, वार्ड में जनसंपर्क से पहले टिकट की दौड़ में जुटे दावेदार

    बीकानेर। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर बीकानेर की सियासत में टिकटों की दौड़ अब तेज हो गई है। नगर निगम के 80 वार्डों में पार्षद पद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में टिकट हासिल करने के लिए दावेदारों की लंबी कतार नजर आ रही है। पिछले दो-तीन दिनों से दोनों पार्टियों में प्रत्येक वार्ड से टिकट के लिए बड़ी संख्या में आवेदन सामने आए हैं। कई वार्डों में तो 8 से 10 तक दावेदार टिकट की दौड़ में बताए जा रहे हैं।

    फिलहाल स्थिति यह है कि जिन उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतरकर अपने वार्ड की जनता से वोट मांगने चाहिए, उनमें से बड़ी संख्या पहले पार्टी की टिकट हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। कोई विधायक से संपर्क कर रहा है, कोई जिला अध्यक्ष के यहां पहुंच रहा है तो कोई मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटा है। कई दावेदार टिकट के लिए जयपुर से लेकर दिल्ली तक संपर्क साधने में लगे हुए हैं।

    टिकट मांगने वालों को मिल रहा आश्वासन

    दिलचस्प बात यह है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के स्थानीय नेता फिलहाल किसी भी दावेदार को स्पष्ट रूप से टिकट से इनकार नहीं कर रहे हैं। टिकट मांगने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह कहकर आश्वस्त किया जा रहा है कि “आपका नाम पार्टी के सामने रखा गया है, आपके लिए प्रयास करेंगे, अंतिम फैसला पार्टी के सर्वे और नेतृत्व के स्तर पर होगा।”

    यही वजह है कि टिकट की उम्मीद लगाए बैठे दावेदार भी पूरी ताकत के साथ अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। हालांकि, अंतिम फैसला होने के बाद कई दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिरना तय माना जा रहा है।

    हमारा बीकानेर के सूत्रों के अनुसार, भाजपा और कांग्रेस दोनों में टिकट वितरण को लेकर अंदरखाने मंथन तेज हो गया है और कल शाम तक पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सूची जारी होने तक तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं मानी जा सकती।

    पहले टिकट की परीक्षा, फिर जनता का फैसला

    चुनावी राजनीति का मौजूदा दौर कुछ ऐसा नजर आ रहा है कि पार्षद बनने के लिए दावेदारों को पहले अपनी ही पार्टी के भीतर टिकट की परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद ही उन्हें वार्ड की जनता के बीच जाकर अपना जनसमर्थन साबित करने का मौका मिलेगा।

    अभी कई दावेदार वार्ड में जनसंपर्क से ज्यादा पार्टी के भीतर अपनी पकड़ और संपर्कों के जरिए टिकट हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं। दूसरी ओर, ऐसे कार्यकर्ता भी टिकट की दौड़ में हैं जो लंबे समय से वार्ड में जनता के बीच सक्रिय रहकर काम कर रहे हैं।

    कई बड़े चेहरे भी मैदान में

    इस बार बीकानेर के कई वार्डों को हॉट सीट के तौर पर देखा जा रहा है। इन वार्डों में टिकट किसे मिलेगी, इसे लेकर सबसे ज्यादा सस्पेंस बना हुआ है। भाजपा और कांग्रेस के कई ऐसे बड़े चेहरे भी पार्षद की टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं, जो लंबे समय से पार्टी की राजनीति में सक्रिय हैं।

    कुछ दावेदार तो पार्षद बनने के बाद आगे महापौर पद की राजनीति तक के समीकरणों को ध्यान में रखकर मैदान में उतरने की तैयारी में बताए जा रहे हैं।

    हालांकि, पार्टी में बड़ा चेहरा होना और वार्ड में मजबूत जनाधार होना दो अलग-अलग बातें हैं। कई ऐसे नेता भी टिकट की दौड़ में हैं, जिनकी पार्टी संगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है, लेकिन अपने वार्ड में उनका वास्तविक जनसमर्थन कितना है, यह चुनाव में ही सामने आएगा।

    बागियों का खतरा भी सामने आएगा

    टिकट वितरण के बाद दोनों ही पार्टियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बगावत की हो सकती है। लंबे समय से टिकट की तैयारी कर रहे दावेदारों में से जिनको टिकट नहीं मिलेगी, उनमें से कुछ निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं या पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला कर सकते हैं।

    ऐसे में टिकट की पहली सूची जारी होने के बाद बीकानेर की राजनीतिक तस्वीर और भी दिलचस्प होने वाली है। किसे पार्टी का आशीर्वाद मिलता है, कौन टिकट से चूकता है और कौन टिकट नहीं मिलने पर बगावत का रास्ता चुनता है—इस पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

    फिलहाल भाजपा और कांग्रेस दोनों में टिकट की जंग अपने चरम पर है। असली चुनावी मुकाबला तो टिकट वितरण के बाद वार्ड की गलियों में दिखाई देगा, जहां पार्टी का टिकट मिलने के बाद उम्मीदवारों को जनता की अदालत में अपना दमखम साबित करना होगा।

    SendShare2052
    Previous Post

    बीकानेर में 65 वर्षीय व्यक्ति के खाते से 2.03 लाख रुपये पार, क्रेडिट कार्ड के नाम पर आ रहे थे कॉल

    Next Post

    बीकानेर में आधी रात तेज रफ्तार कार मकान में घुसी, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

    Latest News

    विशाल खत्री ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में नेशनल के लिए किया क्वॉलिफाई
    बीकानेर

    विशाल खत्री ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में नेशनल के लिए किया क्वॉलिफाई

    September 23, 2026
    सेव’ पर सियासत गरमाई! पहले कहा था किसी का झंडा नहीं पकड़ेंगे, अब BJP के साथ क्यों खड़े हुए शुभकरण गहलोत? वायरल ऑडियो ने खोला राज
    बीकानेर

    सेव’ पर सियासत गरमाई! पहले कहा था किसी का झंडा नहीं पकड़ेंगे, अब BJP के साथ क्यों खड़े हुए शुभकरण गहलोत? वायरल ऑडियो ने खोला राज

    September 19, 2026
    वार्ड 43 में विकास और सेवा का संकल्प लेकर मैदान में नंदकिशोर गहलोत, बोले—‘राजनीति नहीं, जनसेवा मेरी प्राथमिकता
    बीकानेर

    वार्ड 43 में विकास और सेवा का संकल्प लेकर मैदान में नंदकिशोर गहलोत, बोले—‘राजनीति नहीं, जनसेवा मेरी प्राथमिकता

    August 31, 2026
    किसके नाम पर लगी मुहर? BJP की 80 वार्डों की फाइनल लिस्ट, देखें नाम
    बीकानेर

    किसके नाम पर लगी मुहर? BJP की 80 वार्डों की फाइनल लिस्ट, देखें नाम

    August 30, 2026
    सुजानदेसर में हुई चोरी का हुआ खुलासा, नकबजन और चोरी का सामान खरीदने वाला ज्वैलर गिरफ्तार
    बीकानेर

    सुजानदेसर में हुई चोरी का हुआ खुलासा, नकबजन और चोरी का सामान खरीदने वाला ज्वैलर गिरफ्तार

    August 27, 2026
    सूत्रों का दावा: कई वार्डों में भाजपा ने टिकट की तस्वीर साफ की? दावेदारों को चुपचाप तैयारी के निर्देश, पहली सूची का इंतजार
    बीकानेर

    सूत्रों का दावा: कई वार्डों में भाजपा ने टिकट की तस्वीर साफ की? दावेदारों को चुपचाप तैयारी के निर्देश, पहली सूची का इंतजार

    August 25, 2026
    दिल्ली के इंडियन डीजे एक्सपो में बीकानेर की संस्कृति की झलक, लक्ष्मी स्पीकर्स के पुरोहित परिवार ने आहूजा परिवार का किया स्वागत
    बीकानेर

    दिल्ली के इंडियन डीजे एक्सपो में बीकानेर की संस्कृति की झलक, लक्ष्मी स्पीकर्स के पुरोहित परिवार ने आहूजा परिवार का किया स्वागत

    August 25, 2026
    वार्ड नंबर 4 में भाजपा से मोनिका वाल्मीकि की दावेदारी, समर्थकों ने टिकट देने की उठाई मांग
    बीकानेर

    वार्ड नंबर 4 में भाजपा से मोनिका वाल्मीकि की दावेदारी, समर्थकों ने टिकट देने की उठाई मांग

    August 24, 2026
    वार्ड 6 में संदीप गहलोत के समर्थन में जुटा युवा जनसमर्थन, 200 से अधिक लोगों ने किए हस्ताक्षर
    बीकानेर

    वार्ड 6 में संदीप गहलोत के समर्थन में जुटा युवा जनसमर्थन, 200 से अधिक लोगों ने किए हस्ताक्षर

    August 22, 2026
    शिवम् रेजीडेंसी में बीकानेर प्रेस क्लब का वार्षिक समारोह, पत्रकारों ने रैन डांस और प्रतियोगिताओं का उठाया लुत्फ
    बीकानेर

    शिवम् रेजीडेंसी में बीकानेर प्रेस क्लब का वार्षिक समारोह, पत्रकारों ने रैन डांस और प्रतियोगिताओं का उठाया लुत्फ

    August 17, 2026
    Next Post
    बीकानेर में आधी रात तेज रफ्तार कार मकान में घुसी, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

    बीकानेर में आधी रात तेज रफ्तार कार मकान में घुसी, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

    नापासर पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के ₹50 हजार वापस

    नापासर पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के ₹50 हजार वापस

    बीकानेर में कल सुबह इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
    Uncategorized

    बीकानेर में कल सुबह इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

    by Jitu Bikaneri
    October 6, 2026
    0

    बीकानेर। बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के पेड़ो की छंटाई, विद्युत लाईन के रखरखाव के लिए जो...

    Read moreDetails
    ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीछवाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 66 ग्राम MD जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीछवाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 66 ग्राम MD जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 6, 2026
    बीकानेर में घर में सेंधमारी, कांसा-तांबा और पीतल के बर्तन चोरी

    बीकानेर में घर में सेंधमारी, कांसा-तांबा और पीतल के बर्तन चोरी

    October 6, 2026
    बीकानेर जिले की पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर महत्वपूर्ण बैठक

    बीकानेर जिले की पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर महत्वपूर्ण बैठक

    October 6, 2026
    बीकानेर में सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का प्रदर्शन, डंपिंग यार्ड पर रोके कचरा वाहन

    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    बीकानेर में कल सुबह इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
    Uncategorized

    बीकानेर में कल सुबह इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

    by Jitu Bikaneri
    October 6, 2026
    बीकानेर में कल सुबह इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

    बीकानेर में कल सुबह इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

    October 6, 2026
    ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीछवाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 66 ग्राम MD जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीछवाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 66 ग्राम MD जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 6, 2026
    बीकानेर में घर में सेंधमारी, कांसा-तांबा और पीतल के बर्तन चोरी

    बीकानेर में घर में सेंधमारी, कांसा-तांबा और पीतल के बर्तन चोरी

    October 6, 2026
    बीकानेर जिले की पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर महत्वपूर्ण बैठक

    बीकानेर जिले की पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर महत्वपूर्ण बैठक

    October 6, 2026
    बीकानेर में सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का प्रदर्शन, डंपिंग यार्ड पर रोके कचरा वाहन

    बीकानेर में सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का प्रदर्शन, डंपिंग यार्ड पर रोके कचरा वाहन

    October 6, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group