मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दो दिवसीय बीकानेर दौरा, 14-15 अगस्त को रहेंगे बीकानेर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 और 15 अगस्त को दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 14 अगस्त को मेघासर में मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का लोकार्पण और जनसभा से दौरे की शुरुआत होगी, जबकि 15 अगस्त को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
14 अगस्त — पहला दिन
शाम 4:00 बजे: मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से अनूपगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद मेघासर जाएंगे।
मेघासर: मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
शाम 5:30 बजे: मुख्यमंत्री मेघासर से हेलीकॉप्टर द्वारा स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
शाम 6:00 बजे: कृषि विश्वविद्यालय में मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का उद्घाटन करेंगे।
शाम 7:00 से 8:00 बजे: वेटरनरी विश्वविद्यालय (RAJUVAS) में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान 600 ड्रोन का विशेष ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा।
रात 8:00 बजे: महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रात्रि विश्राम: सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
15 अगस्त — स्वतंत्रता दिवस
सुबह 8:00 बजे: कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।
सुबह 8:30 बजे: पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।
सुबह 9:00 बजे: डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे और ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में परेड सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
सुबह 11:30 बजे: बीछवाल स्थित जल विज्ञान संस्थान में युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान भविष्य के भारत और युवाओं की सोच सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।
दोपहर 1:00 बजे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे और राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्गों को भी विशेष रूप से सजाया और संवारा गया है।























