बीकानेर। नोखा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 101 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार भारतमाला सड़क की पुलिया के नीचे एनएच-62 पर रोही रासीसर में कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक मारुति सुजुकी इर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली। कार में ALL SEASONS की 58 पेटी, जिनमें 2,784 पव्वे, तथा ROYAL CHALLENGE की 43 पेटी, जिनमें 2,064 पव्वे अंग्रेजी शराब थी। कुल 101 पेटियों में 4,848 पव्वे बरामद किए गए।
पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर कमलेश पुत्र पुनमाराम, निवासी कूका, थाना बागोड़ा, जिला जालोर तथा नैनाराम पुत्र कीशनाराम, निवासी सीसावा, जिला जालोर को आरोपी बनाया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
























