बीकानेर। मेहनत, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन के दम पर Vision Steno Classes के चार विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए अपने परिवार और संस्थान का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी और उत्साह का माहौल है।
संस्थान की छात्रा भावना गहलोत ने ऑल राजस्थान 10वीं रैंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। वहीं आशा सोनी ने ऑल राजस्थान 133वीं रैंक प्राप्त कर शासन सचिवालय में चयन हासिल किया।
इसी क्रम में अजय सिंह बीका का अधीनस्थ विभाग में चयन हुआ है। वहीं तनीषा नारायण स्वामी ने नौकरी के साथ अपनी तैयारी जारी रखते हुए सफलता की मिसाल पेश की। वर्तमान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जैसलमेर के साथ कार्यरत तनीषा नारायण स्वामी का अब शासन सचिवालय में चयन हुआ है।
चारों विद्यार्थियों की सफलता यह संदेश देती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, नियमित अभ्यास और उचित मार्गदर्शन के साथ सरकारी नौकरी का सपना साकार किया जा सकता है।
Vision Steno Classes के संचालक अमित मोदी ने चारों चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि और पहचान है।
चार विद्यार्थियों के एक साथ चयन से Vision Steno Classes परिवार में खुशी का माहौल है और संस्थान ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का शानदार परिणाम बताया है।
























