बीकानेर। शहर का बोलकर निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रेक नोखा में 30 जुलाई की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता भजनलाल मेघवाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसाका 30 वर्षीय बेटा लेखराम घर से नोखा शहर जाने का बोलकर निकला था। रात को करीब साढ़े दस बजे के आसपास उसका बेटा संजीवनी अस्पताल के सामने रेलवे ट्रेक पर नागौर से बीकानेर की तरफ आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसके बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















