बीकानेर। व्यक्ति का अपहरण कर बंधक बनाने और जबरन वीडियो बनाते हुए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थान में बंगलानगर क्षेत्र में रहने वाले चन्द्रप्रकाश स्वामी ने राजेन्द्र, अमित व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना तोलियासर भैरूजी मंदिर के सामने 30 जुलाई की दोपहर की है।
इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसका अपहरण कर ले गए और बंधक बना लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन वीडियो बना लिया। आरोप है कि आरोपियों ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए 2 लाख की अवैध वसूली भी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















