बीकानेर। बीछवाल स्थित खुला बंदी शिविर से एक बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिविर प्रभारी राहुल चंदेला ने बीछवाल पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने हिसार निवासी डिंपी उर्फ सैन्की पुत्र मोहनलाल माली के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, बंदी डिंपी उर्फ सैन्की को 1 जनवरी 2026 को सजा भुगतने के लिए बीछवाल स्थित खुले बंदी शिविर में भेजा गया था। 21 अक्टूबर की सुबह बंदियों की गिनती के दौरान वह अनुपस्थित मिला। इसके बाद जांच करने पर उसके शिविर से फरार होने की जानकारी सामने आई।
शिविर प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार बंदी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।




















