बीकानेर। दीवार फांदकर शोरूम में प्रवेश कर लाखों रूपए चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में पुरानी गिन्नाणी निवासी गौरीशंकर गहलोत ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना ब्रोज ऑटोविल्स चूंगी चौकी नाल रोड़ पर 30 जुलाई की रात को करीब 12 से 1 बजे के बीच की है।इस सम्बंध में परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर उसके शोरूम में पीछे के दरवाजे से घुसा। आरोप है कि आरोपी ने उसके शोरूम के कैश काउंटर में से 5 लाख 25 हजार रूपए नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















