बीकानेर। शुक्रवार दोपहर को अचानक शॉर्ट सर्किट में भगदड़ मची गई। जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से सर्किट हाउस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस के एक कमरे के पास तारों में अचानक आग लग गई। मौके पर भाजपा नेता पुनित ढाल ने आग को देख लिया उन्होंने तुरंत आग बुझने वाले सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया। कमल सिंह गार्ड भी मौके पर तुरत आग बुझाने में सहयोग किया।






















