बीकानेर। बीकानेर के नयाशहर थाना इलाके में अचानक टायर फटने से उसकी चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना इलाके के चुंगी नाकें के पास अचानक सडक़ पर चले रहे ट्रैक्टर का टायर फट गया जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसके पास चल रही एक बाइक चपेट में आ गई जिससे बाइक पर सवार एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिस पीबीएम अस्पताल लेकर गये जहां उसकी इलाके के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका संतोष कंवर पत्नी रावत सिंह निवासी सोडवाली लूणकरनसर है।




















