बीकानेर। राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं युवा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्री भूपेंद्र जी सैनी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश सांखला ने बताया कि टीम भूपेंद्र सैनी, बीकानेर के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा गौ माता को हरा चारा खिलाकर गौसेवा की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र जी सैनी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति, करुणा और सनातन संस्कारों का प्रतीक है। इसी भावना के साथ आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से श्री भूपेंद्र जी सैनी के निरंतर स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की गई। साथ ही, समाजसेवा और जनसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर युवा नेता साथी अंकित जी तंवर, ताराचंद जी सैनी, विकास जी गहलोत, राहुल जी चंदन, किशन जी सांखला, गिरधारी जी सुथार, संदीप जी मेघवाल, यशवंत जी सांखला, नदू जी तंवर, मूलचंद जी सांखला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने बाबा भैरु नाथ जी एवं गौ माता से प्रार्थना की कि श्री भूपेंद्र जी सैनी पर सदैव कृपा बनी रहे और वे स्वस्थ एवं दीर्घायु रहकर समाज तथा राष्ट्र की सेवा में निरंतर योगदान देते रहें।
टीम भूपेंद्र सैनी की ओर से श्री भूपेंद्र जी सैनी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।




















