बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ सरदारशहर रोड स्टेट हाईवे 6 पर एक ट्रेलर अचानक सड़क के किनारे पलट गया जिससे ड्राइवर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ में जेतासर के बीच इंडस्ट्रियल एरिया के सामने एक ट्रेलर जिसमें पीओपी के कट्टे भरे हुए थे अचानक ही सड़क पर पलट गया जिससे ट्रेलर का ड्राइवर को घायल हो गया मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला और ड्राइवर को निकालकर उप जिला अस्पताल भेजा । राहगीरों से मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर को नींद की झपकी आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ गनीमत रही कि इस दौरान ट्रेलर किसी वाहन से नहीं टकराया वरना बड़ा हादसा हो सकता था ।




















