बीकानेर। बैंकिंग कार्यप्रणाली हर इंसान के लिए उपयोगी है। हर दिन आमजन का डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रूप से काम पड़ता ही है। फिर चाहे वो सीधे बैंक से जुड़े कार्य हो या फिर ऑनलाइन बैंकिंग के ज़रिए हो।
इसी बीच बैंक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीकानेर सहित देशभर में कल 27 सितंबर रविवार को बैंक खुले रहेंगे यथासंभव यह पहली बार है की रविवार को भी बैंक खुलेंगे रहेंगे और हर कार्य किया जाएगा लेकिन इसके बाद तीन दिन तक बैंककर्मियों की हड़ताल रहेगी। तीन दिनों तक बैंक से जुड़े कोई कार्य नहीं होंगे।देशव्यापी हड़ताल के चलते बैंकिंग से जुड़े कार्य नहीं होंगे हालांकि ऑनलाइन पेमेंट जैसी सुविधा इस हड़ताल में प्रभावित नहीं होगी। इसी बीच एसबीआई द्वारा भी ग्राहको को संदेश भी भेजे जा रहे हैं। जिसमे बताया गया है की 27 रविवार को बैंक खुले रहेंगे।
जरूरत के सभी कार्य कर सकेंगे। बता दे की बैंकों के संगठन यूएफबीयू ने फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। इस के तहत 28 सितंबर से 30 सितंबर तक देशभर में अधिकतर बैंक बंद रहेंगे। जो बैंक संगठन में शामिल नहीं है, वह खुले रह सकते हैं। यूनियन लगातार सरकार से सप्ताह में पांच दिन ही बैंक खुले रखने की मांग कर रहा है।




















