बीकानेर। बीकानेर में मेयर के लिए कल 21 सितंबर को वोटिंग होनी है। इससे पहले बीकानेर में राजनीतिक पारा गर्म है। हर कोई अपने परिचित और आसपास के लोगों से टोह लेने में लगा है कि आखिर क्या होगा। भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक उत्साहित नजर आ रहे है। लगातार सोशल मीडिया पर बड़े दावे किए जा रहे है। भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र शेखावत व उनके समर्थक 51 प्लस का दावा कर रहे है।
ये दावा बड़े सवाल और सनसनी फैला रहा क्योंकि भाजपा के पास अपने खुद के 27 पार्षद है । वहीं कल जारी हुई फोटो में आधा दर्जन से अधिक पार्षद नजर आए थे। जिसके बाद सवाल उठना लाजमी है कि अगर 51 प्लस का दावा है तो क्या कांग्रेसी पार्षद क्रॉस वोटिंग करेंगे लेकिन ये कहना फिलहाल जल्दबाजी है। क्योंकि वोटिंग के बाद ही पता लगेगा कि 51 प्लस का दावे की क्या हकीकत थी।
वहीं कांग्रेस 42 का आंकड़ा लेकर पुरे आत्मविश्वास में है। लगातारा प्रशिक्षण शिविर से कांग्रेसी पार्षद अपनी बात रख रहे है। दूसरी तर बीकानेर में भी उनके समर्थक सोशल मीडिया प अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे है।
दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वार जैसी स्थिति है। हर कुछ घंटे में नए अपडेट सामने आ रहे है। कभी किसी पर कार्रवाई तो कभी किसी के पाला बदलने की खबरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। लगातार समर्थक भी वार-पलटवार कर रहे है। कुछ ऐसे में भी समर्थक है जो कि पर्दे के पीछे हर किसी की अपडेट को अपने नेताओं तक
पहुंच रहे हे ताकि किसी भी प्रकार की चूक ना हो जाए




















