बीकानेर। बीकानेर शहर के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार लड़कियों के घर से गायब होने का मामले सामने आए है। जिनके परिजन पुलिस थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवायी है। तीन मामलों में तीन अलग-अलग युवकों पर युवकों पर शक के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है, वहीं एक मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई गई है। ये मामले गंगाशहर, नयाशहर, मुक्ताप्रसाद व व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज हुए है।
मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में सर्वोदय बस्ती निवासी 40 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नयाशहर थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश निवासी पिता ने अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार 18 जून 2026 को शाम करीब छह बजे चंद्रपाल, निवासी मध्यप्रदेश उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। फिलहाल दोनों के सोनगिरी कुआं, दाउदी मंदिर के पास बीकानेर में होने की जानकारी रिपोर्ट में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करजांच शुरू की है।
जेएनवीसी थाना क्षेत्र में पैमासर रोड उदासर निवासी महिला ने अपनी 19 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार उसकी बेटी 18 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे घर से बिना बताए चली गई। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों ने सुभाष भाट पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है।
गंगाशहर थाना क्षेत्र के अमरपुरा बास भीनासर से 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी 15 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे सहेली के पास जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रिपोर्ट में युवती के कपड़ों और हुलिए की जानकारी भी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।
पुलिस सभी मामलों में लापता युवतियों और नाबालिगों की तलाश के साथ रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।




















