बीकानेर। शहर में नशे ने बुरी तरह से पैर पसरा लिया है कई ऐसे इलाके है जहां नशेडियों का दिनभर जमावड़ा रहता है। आये दिन शहर में छीनाझपटी, लूटमार की घटनाएं घटित हो रही है। इन सबके पीछे नशेडियों का हाथ होता है। नशा करने के लिए यह लोग इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे है। इसी क्रम में एक युवक गंगानगर चौराहे से एक बस में अपने गांव जा रहा था उसके बैग से युवक ने पर्स कर लिया। जानकारी के अनुसार श्रवण स्वामी जो फलौदी में विद्यत विभाग में टैक्नीश्यिन के पद पर कार्यरत है। वो दो दिन पहले अपने गांव जाने के लिए गंगानगर चौराह पर खड़ी एक बस में चढ़ा और सीट पर अपना बैग रखकर पानी की बोतले लेने गया। जब दो मिनट बाद ही वो वापस आया तो देखा बैग की चैन खुली थी उसने बैग को चैक किया तो उसके होश उड़ गये उसका पर्स गायब था जिसमें लगभग 26 हजार रुपये व जरुरी कागजात थे। उसने तुरंत बस के सीसीटीव कैमरे की फुटज ली और छानबीन लडक़े की तो जानकारी मिली कि जो बैेग से पर्स लेकर गया है वो नशेड़ी है और दिनभर इस इलाके में घुमता रहता है। युवक ने इसकी शिकायत सदर थाने में लिखित में दी है। इसी दौरान कुछ वीडियों सामने आए है जो बड़े चौकाने वाले है कि शहर में लड़कियां भी चिटे व एमडी का सेवन करती है। पुलिस मान रही थी कि बीकानेर शहर में युवा लडक़े ही नशा करते है लेकिन लड़कियां भी दिनभर नशा करती नजर आती है। रामपुरा जाने वाले रास्ते के पुलिया के नीचे, भुट्टो के मौहल्ले में , पानी के वेयर हाऊस के पास , जूनागढ़ के प्रिसं पार्क के पास खड्डर में व खण्डेलवाल की दुकान के सामने बनी बिल्डिग के पास, क्रबिस्तान के पास सहित कई ऐसे इलाके है जहां पर युवक युवतियां नशा करते है। इसके वीडियों भी उपलब्ध है। एसीपी का ऑपरेशन नीलकंठबीकानेर के एसपी मुदृल कच्छावा के आने बाद उन्होंने नशे पर जमकर प्रहार किया है ऑपरेशन नीलकंठ शुरु किया जिसके तहत पूरे जिले में पुलिस नशेडियों पर कार्यवाही कर रही है। उसके बावजूद भी नशेडियों को नशे का सामान खुल्लेआम बिक रहा है। शहर में जगह जगह चोरी छिपे एमडी चिटा बिक रहा है। रात गहरात ही शहर के प्रमुख जगहों पर नशेडियों को नश सप्लाई करने वालों के गुर्ग पहुंच जाते है। कुछ इलाको में लडकियां भी इस काम पूरा साथ दे रही है। लड़कियों की किसी तरह की जांच नहीं होने से वो बैखौफ होकर इस गलत में मिली हुई है।




















