बीकानेर। हल्दीराम प्याऊ से आगे डी-मार्ट के पीछे स्वर्ण जयंती योजना में बने फ्लैट्स में रहने वालों की एक ही स्थान से एकसाथ तीन बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी टीवी में बाइक चोरों के फुटेज आए हैं।
बाइक चोरों ने स्वर्ण जयंती योजना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना में बने फ्लेट्स के ई-18 ब्लॉक में सेंधमारी की। 15 सितंबर की देर रात को ब्लॉक में एक ही स्थान पर खड़ी तीन बाइक को एकसाथ उठा ले गए। वहां रहने वाले लोग सुबह उठे तो बाइक चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें बाइक चोरी करने वालों की फुटेज आई हैं। जसवंतसिंह भाटी ने व्यास कॉलोनी थाना पुलिस को एक साथ तीन बाइक चोरी की रिपोर्ट दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को तलाश रही है।



















