बीकानेर। नगर निगम चुनावों में बहुमत आने के बाद भी कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। पहले महापौर को लेकर सहमति बनी तो भी खुलकर विरोध भी सामने आ आ गया। अनिल कल्ला के नामांकन भरने के बाद नवरत्न डागा की ओर से भी नामांकन कर दिया गया। बताया जा रहा है की प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा की ओर से ही कल्ला के नाम पर मुहर लगी है। ऐसे में अब देखना होगा की डागा के नामंकन का कांग्रेस पर कितना असर पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ महापौर प्रत्याशी का नाम सामने आने के बाद में अब उप महापौर के नाम पर भी माथापच्ची शुरू हो गई है। जोड़तोड़ के बीच सबकी निगाहें इसी पद पर टिकी हुई है। सूत्रों की माने तो तो इसको लेकर ब्राह्मण और मुस्लिम चहरे को लेकर सहमति बनी थी। ये ही वजह है की महापौर के लिए अनिल कल्ला का नाम सामने आया। अब उप महापौर के लिए मुस्लिम चेहरे में से घोषणा होती है तो मक़सूद अहमद का नाम सबसे पहले है। लेकिन मक़सूद अहमद कहीं न कहीं अपने आप को महापौर के दावेदार के रूप में देख रहे थे। ऐसे में वह शायद ही इस पद पर राजी हो। ऐसे में इसको लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष जावेद पड़िहार का नाम आना संभव है। लेकिन जिस तरह प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा की ओर से महापौर के नाम पर सहमति जताई गई थी। उस हिसाब से पूर्व नेता प्रतिपक्ष चेतना डोटासरा के नाम पर भी मुहर लग सकती है। कांग्रेसी खेमे से जुड़े जानकारों का भी ये ही कहना है कि अगर प्रदेश अध्यक्ष फैसला करते है तो चेतना डोटसार को उप महपौर का प्रत्याशी बनाया जाना लगभग तय है।



















