बीकानेर। बोलेरो गाड़ी में सवार ड्राइवर व एक अन्य द्वारा जान से मारने की नियत से बोलेरो से गाड़ी को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के कल्ला पेट्रोल पंप के सामने 30 अगह्यत की रात की है। इस सम्बंध में भैरूरत्न कल्ला ने बोलेरो में सवार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि बोलेरो में सवार व्यक्ति उसके साथ शराब पी रहे व्यक्ति द्वारा उसकी गार को टक्कर मारी। जिसके बाद आरोपियों ने जा से मारने की नियत से हमारी गाड़ी को टक्कर मारते हुए रोका। जिसके बाद थाप-मुक्कों से हमारे साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















