humarabikaner.com
  • बीकानेर
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • कार्यक्रम
  • राजनीति
  • धर्म
    Monday, August 31, 2026
    Advertisement
    • Login
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    humarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की ‘Boss Scam’ एडवाइजरी

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    August 31, 2026
    in Uncategorized
    फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की ‘Boss Scam’ एडवाइजरी
    739
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन एवं विशेष रूप से कंपनियों में कार्यरत मैनेजर, अकाउंटेंट एवं अन्य कर्मचारियों को फेक बॉस बनकर की जाने वाली साइबर ठगी यानी ‘बॉस स्कैम’ से सावधान रहने की अपील की है। साइबर ठग सोशल इंजीनियरिंग तकनीक का इस्तेमाल कर कंपनी के बॉस, वरिष्ठ अधिकारी अथवा बिजनेस पार्टनर बनकर व्हाट्सएप, ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से संपर्क करते हैं और तत्काल धनराशि ट्रांसफर करने, गिफ्ट कार्ड खरीदने, डेटा साझा करने अथवा गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराने का दबाव बनाते हैं।
    अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी पहले कंपनी, उसके प्रमुख अधिकारियों, ई-मेल पैटर्न, कॉन्टेक्ट्स और सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी जुटाते हैं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी की पहचान अपनाकर कर्मचारी से संपर्क किया जाता है। विश्वास पैदा करने के लिए ठग असली नाम, पद, प्रोजेक्ट और अन्य वास्तविक जानकारियों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कर्मचारी को मैसेज वास्तविक होने का भ्रम हो जाता है।

    *कंप्यूटर में मालवेयर डालकर व्हाट्सएप तक पहुंच बनाने की कोशिश*
    एडीजी श्री सिंह ने बताया कि साइबर ठग कार्यालय के लैपटॉप या डेस्कटॉप पर ट्रोजन हॉर्स मालवेयर के जरिए जानकारी हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं। यदि डेस्कटॉप व्हाट्सएप से लिंक है तो वे क्यूआर कोड को हाईजैक कर व्हाट्सएप पर अपनी फोटो लगाकर कर्मचारी को बॉस के नाम से धनराशि ट्रांसफर करने के लिए मैसेज भेज सकते हैं।
    इसके बाद ठग तत्काल भुगतान, गिफ्ट कार्ड खरीदने, डेटा ट्रांसफर करने या गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराने का दबाव बनाते हैं। ठगी की रकम को म्यूल अकाउंट, क्रिप्टो अथवा नगद निकासी के माध्यम से आगे स्थानांतरित किया जा सकता है।

    *इन संकेतों से पहचानें बॉस स्कैम*
    राजस्थान पुलिस ने ऐसे साइबर फ्रॉड की पहचान के लिए कुछ महत्वपूर्ण संकेत बताए हैं
    ° ई-मेल एड्रेस में अचानक या मामूली बदलाव होना।
    ° कार्यालय समय के बाद असामान्य तरीके से संपर्क किया जाना।
    ° अत्यधिक अर्जेंट अथवा गोपनीय लेनदेन करने का दबाव।
    ° किसी नए या अज्ञात बैंक खाते में तुरंत पैसे ट्रांसफर करने का निर्देश।
    ° फोन या वीडियो कॉल पर बात करने से बचना।
    ° भाषा और ग्रामर में असामान्य या गंभीर गलतियां होना।
    ° व्हाट्सएप, ई-मेल अथवा कॉल पर असामान्य वित्तीय निर्देश मिलना।

    *एक कॉल से बच सकती है कंपनी की बड़ी रकम*
    किसी भी वित्तीय अथवा डेटा संबंधी अनुरोध की पुष्टि व्यक्तिगत रूप से या संबंधित व्यक्ति के आधिकारिक फोन नंबर पर कॉल करके जरूर करें। केवल व्हाट्सएप अथवा ई-मेल पर प्राप्त निर्देश के आधार पर कोई भुगतान न करें।
    साथ ही केवल डिस्प्ले नेम देखकर भरोसा करने के बजाय पूरा ई-मेल एड्रेस और डोमेन नेम ध्यानपूर्वक जांचें। कंपनियों को उच्च-मूल्य अथवा असामान्य भुगतान के लिए मल्टीलेवल अप्रूवल सिस्टम लागू करना चाहिए और केवल स्वीकृत भुगतान प्रक्रियाओं एवं अधिकृत संचार माध्यमों का इस्तेमाल करना चाहिए।

    *व्हाट्सएप और सिस्टम की सुरक्षा भी जरूरी*
    राजस्थान पुलिस ने कर्मचारियों को व्हाट्सएप वेब और लिंक्ड डिवाइसेज के अनावश्यक सेशन लॉगआउट करने, सिस्टम, एंटीवायरस एवं सुरक्षा सॉफ्टवेयर को अपटेडड रखने तथा व्हाट्सएप पर टू फैक्टर वेरीफिकेशन सक्रिय रखने की सलाह दी है।

    *ठगी हो तो तुरंत 1930 पर करें शिकायत*
    राजस्थान पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर स्कैम का शिकार हो जाता है अथवा साइबर ठग इस तरह की ठगी का प्रयास करते हैं, तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन, साइबर पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दें। वित्तीय साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। इसके अलावा साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है।

    SendShare296
    Previous Post

    बोलेरो से गाड़ी को टक्कर मारने और मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

    Next Post

    बीकानेर से बड़ी खबर! भाजपा के बड़े नेता महावीर रांका का टिकट कटा, ऐन वक्त पर बदला प्रत्याशी

    Latest News

    बोलेरो से गाड़ी को टक्कर मारने और मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
    Uncategorized

    बोलेरो से गाड़ी को टक्कर मारने और मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

    August 31, 2026
    नोखा में शराब की दुकान पर सेल्समैन से मारपीट, 40 हजार रुपए ले जाने का आरोप
    Uncategorized

    नोखा में शराब की दुकान पर सेल्समैन से मारपीट, 40 हजार रुपए ले जाने का आरोप

    August 31, 2026
    गंगाशहर पुलिस का बड़ा खुलासा: 11 नकबजनी वारदातों का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्ता

    जोधासर के पास कार-ट्रक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौत

    बीकानेर: नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन का आज अंतिम दिन, टिकटों को लेकर सियासी असमंजस बरकरार

    टाइगर आईकेएफ ‘स्काउट ऑन व्हील्स 2026’ के पोस्टर का हुआ विमोचन : बीकानेर बनेगा युवा फुटबॉल प्रतिभाओं का केंद्र

    August 30, 2026
    बीकानेर गौशाला संघ की बड़ी बैठक 6 सितंबर को, समस्याओं पर होगा मंथन, अध्यक्ष व कार्यकारिणी के चुनाव भी

    टिकट से पहले ही चुनावी अखाड़े में उतरे दावेदार, शक्ति प्रदर्शन से गरमाया बीकानेर

    बाइक चोरी रोकने पर मारपीट, रुपए छीनने का आरोप

    by Jitu Bikaneri
    August 30, 2026
    0

      बीकानेर में खेल और युवा विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत टाइगर...

    Read moreDetails
    किसके नाम पर लगी मुहर? BJP की 80 वार्डों की फाइनल लिस्ट, देखें नाम

    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    टाइगर आईकेएफ ‘स्काउट ऑन व्हील्स 2026’ के पोस्टर का हुआ विमोचन : बीकानेर बनेगा युवा फुटबॉल प्रतिभाओं का केंद्र
    Uncategorized

    टाइगर आईकेएफ ‘स्काउट ऑन व्हील्स 2026’ के पोस्टर का हुआ विमोचन : बीकानेर बनेगा युवा फुटबॉल प्रतिभाओं का केंद्र

    by Jitu Bikaneri
    August 30, 2026
    टाइगर आईकेएफ ‘स्काउट ऑन व्हील्स 2026’ के पोस्टर का हुआ विमोचन : बीकानेर बनेगा युवा फुटबॉल प्रतिभाओं का केंद्र

    टाइगर आईकेएफ ‘स्काउट ऑन व्हील्स 2026’ के पोस्टर का हुआ विमोचन : बीकानेर बनेगा युवा फुटबॉल प्रतिभाओं का केंद्र

    August 30, 2026
    किसके नाम पर लगी मुहर? BJP की 80 वार्डों की फाइनल लिस्ट, देखें नाम

    किसके नाम पर लगी मुहर? BJP की 80 वार्डों की फाइनल लिस्ट, देखें नाम

    August 30, 2026
    बीकानेर गौशाला संघ की बड़ी बैठक 6 सितंबर को, समस्याओं पर होगा मंथन, अध्यक्ष व कार्यकारिणी के चुनाव भी

    बीकानेर गौशाला संघ की बड़ी बैठक 6 सितंबर को, समस्याओं पर होगा मंथन, अध्यक्ष व कार्यकारिणी के चुनाव भी

    August 30, 2026
    टिकट से पहले ही चुनावी अखाड़े में उतरे दावेदार, शक्ति प्रदर्शन से गरमाया बीकानेर

    टिकट से पहले ही चुनावी अखाड़े में उतरे दावेदार, शक्ति प्रदर्शन से गरमाया बीकानेर

    August 30, 2026
    बाइक चोरी रोकने पर मारपीट, रुपए छीनने का आरोप

    बाइक चोरी रोकने पर मारपीट, रुपए छीनने का आरोप

    August 30, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group