बीकानेर। दुकान पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने और शराब की बोतले फोड़ते हुए पैसे निकाल ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में मुंडवा के रहने वाले जगदीशराम ने मुखमल, चंदु, विकास व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना शराब की दुकान बस स्टैंड नोखा में 29 अगस्त की रात को 11 बजे के आसपास की हे। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर शराब की दुकान पर आए। जहां पर आरोपियों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की और दुकान में से शराब की बोतले फोड़ दी। इस दौरान गले से 34-40 हजार रूपए निकालकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है



















