स्वतंत्रता दिवस की आधी रात को पेट्रोल और डीजल को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स को कम कर दिया है। सरकार ने पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए और डीजल पर 1.50 रुपए विंडफॉल टैक्स घटा दिया है इतना ही नहीं एविएशन फ्यूल के एक्सपोर्ट पर भी विंडफॉल टैक्स घटाया गया है।
सरकार के आदेश के मुताबिक, डीजल एक्सपोर्ट पर ड्यूटी 25.5 रुपए से घटाकर अब 24 रुप प्रति लीटर कर दी गई है, वहीं, पेट्रोल पर ड्यू साढ़े तीन से घटाकर जीरो कर दी है। एविएश टर्बाइन फ्यूल पर टैक्स की बात करें तो पहले यह 22 रुपए प्रति लीटर था, जिसे अब 19.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है यानी एटीएफ में ढाई रुपए की कटौती की गई है।याद रहे कि विंडफॉल टैक्स घटने या बढने से आपकी गाड़ी में डलने वाले पेट्रोल और डीजल के दामों पर सीधा कोई असर नहीं पड़ता है। विंडफॉल टैक्स केवल तेल निकालने वाली और विदेश में तेल बेचने वाली बड़ी कंपनियों, जैसे ओएनजीसी या रिलायंस के अतिरिक्त मुनाफे पर लगता है इसलिए इसके घटने से आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं होता।
























