बीकानेर। पीबीएम में भर्ती मरीज के इलाज में लापरवाही को लेकर खबर सामने आयी है। जिसके चलते मरीज की मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के भाई सुजानगढ़ के रहने वाले जितेन्द्र ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। घटना 14 अगस्त की सुबह 5 बजे के आसपास पीबीएम अस्पताल की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसके भाई विनो सिंह की तबीयत खराब होने पर उसके भाई को 12 अगस्त को पीबीएम के कान, नाकगला हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया।जहां पर उचित इलाज नहीं किया गया तो उसके परिचित ने फोन किया जिसके बाद इलाज शुरू किया गया। परिवादी ने बताया कि उसके बाद सुबह पांच बजे के आसपास एक नर्स द्वारा उसके भाई को इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगाने के कुछ ही मिनट में उसका भाई तड़पने लगा। जिसके बाद कुछ ही मिनटों में उसके भाईकीमौत हो गयी। परिवादी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा जबरदस्ती हमें हॉस्पीटल से रवाना कर दिया गया। पुलिस ने प्रर्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























