बीकानेर। शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में पश्चिम बंगाल निवासी सोमित्रो बर्मन ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार, उसका भाई बाबून बर्मन 14 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे करणी नगर क्षेत्र में टहल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल बाबून बर्मन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद एमपी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।



















