बीकानेर। बच्चे की आंखे चैक करवाकर घर जा रही महिला के हाथों से झपटा मारकर बैग छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में नत्थुसर बास निवासी ओमप्रकाश सोनी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चे को लेकर कोठारी हॉस्पीटल आंखे चैक करवाने के लिए गई हुई थी। जहां से वापिस आते समय बाइक सवार उसकी पत्नी के हाथ से झपटा मारकर कैरी छीनकर ले गया। जिसमें 20-25 हजार रूपए नकद, सोने की चैन व सामान था। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















