humarabikaner.com
  • बीकानेर
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • कार्यक्रम
  • राजनीति
  • धर्म
    Wednesday, September 30, 2026
    Advertisement
    • Login
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    humarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    अनशन’ नहीं, ‘राईट टू रिकॉल’ : चुनावी वचनभंग पर जनप्रतिनिधियों की पदच्युति हेतु संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    July 16, 2026
    in बीकानेर
    अनशन’ नहीं, ‘राईट टू रिकॉल’ : चुनावी वचनभंग पर जनप्रतिनिधियों की पदच्युति हेतु संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
    959
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    अनामिका (महिला अस्तित्व जागृति) फॉउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजु गुप्ता कछावा ने लोकतांत्रिक सुधार की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल करते हुए “जनप्रतिनिधि चुनावी वचनभंग एवं उत्तरदायित्व व्यवस्था” विषय पर एक विस्तृत श्वेतपत्र (White Paper) तथा “जनप्रतिनिधि चुनावी वचनभंग एवं उत्तरदायित्व अधिनियम” का प्रारूप जारी किया है। इस अभियान का मुख्य संदेश है—

    “‘अनशन’ नहीं, ‘राईट टू रिकॉल'”

    डॉ. मंजु ने कहा कि भारत में मतदाता चुनाव के समय विभिन्न राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा किए गए सार्वजनिक वचनों, घोषणापत्रों और चुनावी आश्वासनों पर विश्वास करके पाँच वर्षों के लिए अपने सांसद और विधायक चुनते हैं। किन्तु यदि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि अपने प्रमुख चुनावी वचनों से मुकर जाते हैं अथवा उनके विपरीत कार्य करते हैं, तो वर्तमान व्यवस्था में मतदाताओं के पास अगले चुनाव की प्रतीक्षा करने अथवा जनजागरण, धरना, प्रदर्शन और अनशन जैसे लोकतांत्रिक उपायों का ही सहारा रहता है। चुनावी वचनभंग की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सुनवाई के लिए वर्तमान में कोई संवैधानिक संस्थागत व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।

    इसी लोकतांत्रिक रिक्ति को दूर करने के उद्देश्य से फॉउंडेशन ने संविधान संशोधन द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के समान संवैधानिक दर्जा, स्वतंत्रता एवं स्वायत्तता प्राप्त “जनप्रतिनिधि उत्तरदायित्व आयोग” की स्थापना का प्रस्ताव रखा है।

    प्रस्ताव के अनुसार यह आयोग केवल सांसदों और विधायकों के विरुद्ध चुनावी वचनभंग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। आयोग शिकायतकर्ता तथा संबंधित जनप्रतिनिधि—दोनों को सुनवाई का पूरा अवसर देगा, साक्ष्यों और अभिलेखों का परीक्षण करेगा तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के आधार पर निर्णय देगा। यदि गंभीर एवं प्रमाणित चुनावी वचनभंग सिद्ध होता है, तो आयोग संबंधित जनप्रतिनिधि को उसके निर्वाचित पद से पदच्युत (Right to Recall) कर सकेगा।

    डॉ. मंजु ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित आयोग किसी सरकार को भंग नहीं करेगा और न ही किसी राजनीतिक दल के अस्तित्व पर निर्णय देगा। उसका अधिकार केवल दोषसिद्ध जनप्रतिनिधि तक सीमित रहेगा। यदि किसी राजनीतिक दल के अनेक जनप्रतिनिधि क्रमशः चुनावी वचनभंग के कारण पदच्युत होते जाते हैं, तो उस दल का संसद अथवा विधानसभा में प्रतिनिधित्व स्वाभाविक रूप से कम होता जाएगा। यदि संबंधित राजनीतिक दल जनता से किए गए अपने चुनावी वचनों के पालन की दिशा में सुधार नहीं करता, तो वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के परिणामस्वरूप अपना बहुमत खो सकता है अथवा अल्पमत में आ सकता है।

    डॉ. मंजु ने कहा कि यह प्रस्ताव प्रत्यक्ष मतदान आधारित राईट टू रिकॉल का नहीं है। भारत में मतदान गुप्त मतदान (Secret Ballot) के सिद्धांत पर आधारित है, इसलिए यह निर्धारित करना संभव नहीं है कि किसी जनप्रतिनिधि को चुनने वाले मतदाता कौन थे। ऐसे में प्रत्यक्ष रिकॉल मतदान की व्यवस्था व्यावहारिक कठिनाइयाँ उत्पन्न करती है। इसलिए फॉउंडेशन ने एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संवैधानिक आयोग के माध्यम से आयोग आधारित राईट टू रिकॉल की व्यवस्था का प्रस्ताव किया है।

    उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव का उद्देश्य सरकारों को अस्थिर करना नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों को जनता के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाना है। यह व्यवस्था राजनीतिक दलों को भी अपने चुनावी घोषणापत्रों और सार्वजनिक वचनों के पालन के प्रति अधिक गंभीर बनाएगी। परिणामस्वरूप लोकतंत्र में जनता का विश्वास, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना अधिक सुदृढ़ होगी।

    डॉ. मंजु ने बताया कि इस विषय पर तैयार किए गए 10 अध्यायों वाले श्वेतपत्र में लोकतंत्र की वर्तमान व्यवस्था, राईट टू रिकॉल की अवधारणा, प्रत्यक्ष रिकॉल की व्यावहारिक सीमाएँ, जनप्रतिनिधि उत्तरदायित्व आयोग की आवश्यकता, आयोग की संरचना, शिकायत प्रक्रिया, सुनवाई, पदच्युति के प्रभाव, संभावित आपत्तियों के समाधान तथा प्रस्तावित संवैधानिक सुधार का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही “जनप्रतिनिधि चुनावी वचनभंग एवं उत्तरदायित्व अधिनियम” का विधिक प्रारूप भी तैयार किया जा रहा है, जिसे व्यापक राष्ट्रीय विमर्श के लिए सार्वजनिक किया जाएगा।

    फॉउंडेशन ने देशभर के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों एवं जनप्रतिनिधियों से इस प्रस्ताव पर अपने सुझाव एवं समर्थन देने की अपील की है। इच्छुक नागरिक अपना समर्थन व्हाट्सएप नंबर 9321175727 पर भेज सकते हैं तथा इसी नंबर के माध्यम से व्हाट्सएप समूह से जुड़कर इस संवैधानिक सुधार अभियान का हिस्सा बन सकते हैं और व्यापक जनमत निर्माण में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं।

    SendShare384
    Previous Post

    बीकानेर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक की तलाश जारी

    Next Post

    बीकानेर: महिला से कैरी बैग छीनकर फरार हुआ बाइक सवार, पुलिस जांच में जुटी

    Latest News

    विशाल खत्री ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में नेशनल के लिए किया क्वॉलिफाई
    बीकानेर

    September 23, 2026
    सेव’ पर सियासत गरमाई! पहले कहा था किसी का झंडा नहीं पकड़ेंगे, अब BJP के साथ क्यों खड़े हुए शुभकरण गहलोत? वायरल ऑडियो ने खोला राज

    September 19, 2026
    वार्ड 43 में विकास और सेवा का संकल्प लेकर मैदान में नंदकिशोर गहलोत, बोले—‘राजनीति नहीं, जनसेवा मेरी प्राथमिकता

    August 31, 2026
    किसके नाम पर लगी मुहर? BJP की 80 वार्डों की फाइनल लिस्ट, देखें नाम

    August 30, 2026
    सुजानदेसर में हुई चोरी का हुआ खुलासा, नकबजन और चोरी का सामान खरीदने वाला ज्वैलर गिरफ्तार

    August 27, 2026
    सूत्रों का दावा: कई वार्डों में भाजपा ने टिकट की तस्वीर साफ की? दावेदारों को चुपचाप तैयारी के निर्देश, पहली सूची का इंतजार

    August 25, 2026
    दिल्ली के इंडियन डीजे एक्सपो में बीकानेर की संस्कृति की झलक, लक्ष्मी स्पीकर्स के पुरोहित परिवार ने आहूजा परिवार का किया स्वागत

    बीकानेर पार्षद चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में वार्डों की टिकट हुई फाइनल? किसके नाम पर लगी मुहर, पहली टिकट लिस्ट….

    August 24, 2026
    वार्ड नंबर 4 में भाजपा से मोनिका वाल्मीकि की दावेदारी, समर्थकों ने टिकट देने की उठाई मांग

    वार्ड 6 में संदीप गहलोत के समर्थन में जुटा युवा जनसमर्थन, 200 से अधिक लोगों ने किए हस्ताक्षर

    August 22, 2026
    Next Post
    बीकानेर: महिला से कैरी बैग छीनकर फरार हुआ बाइक सवार, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर: महिला से कैरी बैग छीनकर फरार हुआ बाइक सवार, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर में अज्ञात वाहन की चपेट में आया व्यक्ति, अस्पताल में तोड़ा दम

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण
    Uncategorized

    by Jitu Bikaneri
    September 22, 2026
    0

    बीकानेर। पंचायत आम चुनाव के संदर्भ में प्रधान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच और पंच पदों के आरक्षण...

    Read moreDetails
    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण
    Uncategorized

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    by Jitu Bikaneri
    September 22, 2026
    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    September 22, 2026
    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    September 22, 2026
    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    September 22, 2026
    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    September 22, 2026
    वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

    वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

    September 22, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group