बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र स्थित सूरज कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, भरतपुर निवासी नेहा जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सूरज कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान में रह रही थी। 14 जुलाई की रात कुछ लोग जबरन उसके घर में घुस आए और उसके साथ रह रहे मोनू तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि मारपीट के दौरान बदमाशों ने नेहा के गले से सोने की चेन छीन ली और मोनू की जेब से ₹6 हजार नकद निकाल लिए। हमले में मोनू के हाथ में फ्रैक्चर भी हो गया। साथ ही आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देकर धमकियां भी दीं। जेएनवीसी थाना पुलिस ने प्रेम सिंह राजपूत, हरिओम सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















