- बीकानेर। पुलिस टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाखों की शराब को नष्ट करवाया गया है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन बज्जू पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने अवैध शराब को नष्ट करवाया है। पुलिस टीम ने 31 आबकारी प्रकरणों में जब्त किए गए 524 लीटर अवैध शराब को नष्ट करवाया है। जिसमें देशी शराब, अंग्रेजी देशी शराब, बीयर को जेसीबी से गढ्ढा खुदवाकर गढढ़े में डालते हुए नष्ट करवाया है । मौके पर वीडियोग्राफी करवाया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में संतोष कुमार, जगदीश कुमार थानाधिकारी बज्जू, धर्मवीर, हड़मानाराम शामिल रहें।


















