बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। बीकानेर एसपी के निर्देशों पर जिलेभर में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशीले पदार्थो के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सदर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ एक को पकड़ा है।
पुलिस टीम ने थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत के नेतृत्व में सूचनाओं के आधार पर मांगु खा उर्फ मांगी पुत्र इमाम को 10.48 ग्राम अवैध एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


















