बीकानेर। बीकानेर में पुलिस का ऑपरेशन नीलकंठ अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत जिलेभर में नशीले पदार्थो के खिलाफ ताबड़तोड एक्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी द्वारा 15 मामलों में जब्त किए गए करीब 8 करोड़ 70 लाख का नशीला पदार्थ नष्ट किया गया है। इस दौरान एसपी मुदृल कच्छावा, एडिशनल एसपी चक्रवर्ती राठौड़ सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहें। पुलिस टीमों ने 15 मामलों में जब्त 37 किलो डोडो, 2 किलो से अधिक गांजा, 2.37 ग्राम एमडी, 116 ग्राम स्मैक, 12.41 ग्राम एमडीएम को नष्ट करवाया गया है। बता दे कि एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई की जा रही है।




















