बीकानेर। राजस्थाान मेंगुरूवार को मानसून ने प्रवेश कर लिया है। जिसके बाद कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। मानसून के प्रवेश के साथ ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। पहले दिन मानसून 13 जिलों के कुछ हिस्सों तक पहुंचा है। जयपुर में भी 2 दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में करौली, झुंझुनूं में 2 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई है। जैसलमेर को छोड़कर पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट है। वहीं, राज्य में अगले दो सप्ताह बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।गुरुवार को एंट्री करने के बाद मानसून का असर जोरदार रहा। पहले दिन ही अलवर, झुंझुनूं, सीकर, उदयपुर, भरतपुर, करौली, अजमेर के कई इलाकों में दो इंच तक बरसात हुई है। झालावाड़, बारां में तेज बारिश हुई। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा टोंक, जयपुर और अलवर से होकर गुजर रही है तथा अगले चार दिन में यह पूरे राजस्थान को कवर कर लेगा। कोटा, बारां, झालावाड़ा में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जैसलमेर को छोड़कर सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।



















