बीकानेर। दो दशक से फरार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने 2002 में जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया हे। पुलिस ने करीब 24 वर्षो के लंबे अंतराल में फरारी काटने वाले बिहार के सुपोल के रहने वाले स्थाई वारंटी गोविंद दास पुत्र जोगेन्द्र दास को गिरफ्तार किया है। आरोपी डकैती व हथ्या के प्रयास के मामले में वांछित था और घटना के समय नाबालिग था। ऐसे में अब आरोपी 24 वर्षो के बाद पुलिस की पकड़ में आया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सविता डाल, राजेश, प्रितम, भागीरथ, जुबैर शामिल रहें।


















