बीकानेर। बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) ने शहर में बिजली के नए कनेक्शन, मीटर लगाने, सोलर कनेक्शन, लोड स्वीकृति जैसे कार्य अब ऑनलाइन करने की शुरुआत कर दी है। अब फिजिकली कोई डॉक्यूमेंट नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन सेवाएं सीईएससी राजस्थान की अधिकृत बेवसाइट cescrajsthan.co.in पर उपलब्ध
है।
सीईएससी राजस्थान के वाइस प्रेसिडेंट अरूणाभा साहा ने बताया कि उपभोक्ताओं के हित में व कंपनी की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए बीकेईएसएल की महत्वपूर्ण सेवाएं अब बुधवार से ऑनलाइन की जा रही है। इसके लिए कम्पनी सोलर वेंडर्स को प्रशिक्षण दे रही है। इसके अलावा ई मित्र संचालकों को भी बुलाकर ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे वे अपने ग्राहकों के आवेदन सीईएससी राजस्थान की अधिकृत बेवसाइट के माध्यम से ऑनलाइन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि बिजिनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान के तहत पूरी तरह से ऑनलाइन एंड टू एंड सिस्टम के जरिए नए बिजली के कनेक्शन, लोड मंजूरी व अन्य कार्यों के लिए एक स्टैंडर्ड प्रोसेस बनाया गया है। स्टैंडर्ड प्रोसेस का मकसद प्रार्थना पत्र जमा करने से लेकर एप्रूवल एनजाईजेशन, मॉडिफिकेशन और सर्विस रिक्वेस्ट को बंद करने तक किसी भी फिजिकली टच पाइंट के बिना आसान सर्विस डिलीवरी पक्का करना है।
ये होंगे कार्य ऑनलाइन
नए बिजली कनेक्शन, लोड स्वीकृति, लोड एन्हांसमेंट, कॉन्ट्रेक्ट डिमांड में बदलाव, टेम्पररी कनेक्शन को परमानेंट करना।
सेवा वितरण का ढांचा
सभी सेवाए बीकेईएसएल के आईटी सिस्टम के साथ जुडे ऑनलाइन कजूमर सर्विस पोर्टल के माध्यम दी जाएगी। प्रोसेस के किसी भी स्टेज पर एप्लीकेशन या दस्तावेज फिजिकली जमा करने की जरूरत नहीं होगी। उपभोक्ता एनसीएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। एप्लीकेशन के बाद रेफरेंस नम्बर जनरेट हो जाएगा। सम्बन्धित फील्ड ऑफीसर ऑनलाइन वर्क फ्लो के माध्यम से एप्लीकेशन की जाँच करेगा। उपभोक्ता को ऑनलाइन ही सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ऑनलाइन ही आवेदन की जाँच और सत्यापन किया जाएगा।
ऑनलाइन प्रकिया
सत्यापन के बाद मांग पत्र जारी किया जाएगा और इसके बाद आवेदक को डिमांड राशि का भुगतान भी ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से करना होगा। आवेदक को एसएमएस या ईमेल के माध्यम से प्रत्येक चरण की जानकारी दी जाएगी।
सभी कार्य समय पर
सब डिवीजन कार्यालय को तीन वर्किंग डेज के अन्दर समस्याओं का समाधान करना होगा। अनसुलझे मामलों को डिवीजन कार्यालय में भेजा जाएगा। सिस्टम डेशबोर्ड के माध्यम से एप्लीकेशन की प्रतिदिन पूरी निगरानी की जाएगी।
कंपनी की अपील
बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चंद्र सिंह ने उपभोक्ताओं से ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब उपभोक्ताओं को कंपनी के कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी।




















