बीकानेर। शहर में सोमवार अलसुबह आग लगने की एक घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित गौतम मेडिकल स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते मेडिकल स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मेडिकल स्टोर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों को घटना का पता चला। इसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।




















