बीकानेर। पडोसी की पत्नी द्वारा घर से आभूषण, नकदी चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में पठान रखा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 सितंबर की दोपहर की बताई जा रही है। परिवादी ने बताया कि 1 सितंबर को उसके पडोसी की पत्नी ने बंद मकान में घुसकर सोने के आभूषण, नकदी चोरी कर ले गयी। परिवादी के अनुसार आरोपी उसके घर से आभूषण के साथ 30 हजार रूपए नकदी भी चोरी कर ले गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है




















