बीकानेर। पेपर लीक के मामले में आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है। एसपी मुदृल कच्छावा ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार पेपर लीक के मामले में पांच मुकदमों के आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है। आदेश के अनुसार मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र निवासी दिनेश सिंह की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। आरोपी मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र का रहने वाला है और विभिन्न थाने में पेपर लीक के पांच प्रकरण दर्ज है।




















