ब्यावर। सेवा संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी का रूट नंबर-2 में ब्यावर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने सेवा यात्रियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सेवा यात्रियों से वर्चुअल संवाद कर यात्रा से जुड़े अनुभवों और सेवा कार्यों की जानकारी ली।
यात्रा के दौरान वृक्षारोपण, अपना घर आश्रम में बुजुर्गों की सेवा एवं उनका आशीर्वाद लेने तथा बस स्टैंड पर श्रमदान और स्वच्छता अभियान जैसे सेवा कार्य किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से यात्रा में सेवा और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी के रूट नंबर-2 के दौरे के दौरान भाजयुमो प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी मदन गोपाल सोनी भी संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाते हुए सक्रिय नजर आए। सोनी को राजस्थान में इसी रूट की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके चलते वे यात्रा की व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों में जुटे रहे।
मदन गोपाल सोनी ने यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से मिलने वाली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना उनका दायित्व है।




















