बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने सोनगिरी कुआ क्षेत्र में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वालों को नामजद कर लिया है। उनकी तलाश में ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बुधवार की रात को सोनगिरी कुआ क्षेत्र में एकराय होकर पहुंचे बदमाशों ने उस्तों की बारी निवासी कपिल माली पर चाकू से जानलेवा हमला किया था।
हमले में घायल कपिल को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात को पुलिस ने उसका पर्चा बयान लेकर मुकदमा दर्ज किया है। हमला करने वालों में राकेश बिश्नोई, याकीब उर्फ याकूब व अन्य लोगों के नाम पुलिस के सामने आए हैं। पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक किसी युवती को लेकर आपसी रंजिश में हमला किया जाना सामने आ रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा होगा।



















