बीकानेर। बीकानेर उपमहापौर चुनाव को लेकर कांग्रेस में हुई क्रॉसिंग वोटिंग से अल्पसंख्यक समुदाय में भारी रोष नजर आ रहा है। वहीं, कांग्रेस में भी खींचतान शुरू हो गई है। सोशल मीडिया के जरिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोग इस प्रकरण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम मुस्तफा की सोशल मीडिया पोस्ट ने अब इस बात पर मुहर भी लगा रही। इसी रोष के चलते गुलाम मुस्तफा ने कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेजा है। साथ ही गुलाम मुस्तफा ने अपनी फेसबुक आईडी पर लिखा- जिस कांग्रेस को मैंने खून से सींचा यह वो कांग्रेस नहीं।बता दें कि गुलाम मुस्तफा उपमहापौर चुनाव के लिए कांग्रेस से प्रत्याशी रही वार्ड नंबर 66 से पार्षद नसीम बानो के ससुर हैं।डोटासरा को भेजा त्यागपत्र



















