बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में बुधवार रात को चाकूबाजी की घटना सामने आई। वारदात में एक युवक के चाकू लगने से वह घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। चाकूबाजी की घटना किन कारणों के चलते हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, चाकू मारने वाले आरोपियों की भी पहचान नहीं हो सकी है।



















