बीकानेर। नगर निगम के उपमहापौर चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नामांकन वापसी के बाद अपना प्रत्याशी तय कर लिया है। नसीम बानो अब उपमहापौर पद के लिए कांग्रेस की एकमात्र प्रत्याशी रह गई हैं। चुनावअपडेट्स देखें
जानकारी के अनुसार उपमहापौर पद के लिए कांग्रेस के अन्य पांच पार्षदों ने अपने-अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद नसीम बानो के नाम पर पार्टी के भीतर सहमति बन गई और अब वे कांग्रेस की ओर से आधिकारिक प्रत्याशी हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी में सहमति बनने के बाद अन्य दावेदारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं।
नामांकन वापसी के बाद कांग्रेस ने उपमहापौर चुनाव के लिए अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। अब चुनाव की आगे की प्रक्रिया नसीम बानो के एकमात्र कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आगे बढ़ेगी। हालांकि उपमहापौर पद की अंतिम चुनावी स्थिति अन्य प्रत्याशियों के नामांकन और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।




















