बीकानेर। बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बाबा रामदेव सेवा समिति की ओर से सेवा शिविर लगाया गया है। समिति द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठहरने, गर्म भोजन, पंखे, बिजली एवं ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।
सेवा शिविर में दूर-दराज से पैदल यात्रा कर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्राम की व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें राहत मिल सके। गर्मी और थकान को देखते हुए ठंडे पानी तथा भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
समिति से पीयूष बोरा प्रदीप प्रजापत रितेश गहलोत रोहित दया गजेंद्र गहलोत रोहित गहलोत राजेश कच्छावा प्रेम चौहान सनी हर्ष समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान सेवा शिविर का लाभ लें और अन्य यात्रियों को भी इसकी जानकारी दें। सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान बताया गया है।





















