बीकानेर। बीकानेर शहर के नगर निगम में सोमवार को महापौर पद के लिए मतदान हुए इसमें कांग्रेस के अनिल कल्ला जीते और अब वो बीकानेर के महापौर होंगे। महापौर चुनाव के बाद अब दोनों पार्टियों में उपमहापौर के चुनाव को लेकर मंथन शुरु कर दिया। जहां कांग्रेस ने बोर्ड बनाने के बाद अब उपमहापौर बनाने में बिल्कुल फ्री है तो वहीं भाजपा में महापौर का चुनाव हारने के बाद अब उपमहापौर पद के लिए इतनी मेहनत नहीं करती लग रही है। लेकिन भाजपा ये चाहेगी की उपमहापौर हमारा बने इसके लिए पार्टी के शिखर नेताओं व स्थानीयों नेताओं ने नाम चयन को लेकर भी मंथन कर रहे है। वहीं कांग्रेस में लगभग उपमहापौर पद के लिए अगर अल्पसंख्याक से लेंगे तब जावेद पडि़हार का नाम प्रमुखता से है क्योकि वो चार बार चुनाव जीते है इस बार सबसे ज्यादा वोटो से जीतकर आये है। तो वहीं चेतना डोटसरा, नवरतन डागा, अश्विनी मिढ्ढा का नाम भी प्रमुखता से है। भाजपा की ओर से जो नाम सोशल मीडिया पर आ रहे है उसमें श्याम सिंह हाड़ला, भगवान सिंह मेडतिया, गिरिराज जोशी, का नाम आ रहा है। अब ये उपमहापौर का ताज किसके सिर पर होगा। ये मतदान के बाद ही पता चलेंगा।




















